रांची
झारखंड की राजधानी रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच होगा। इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं, विराट कोहली सहित कई खिलाड़ी रांची पहुंच चुके हैं।
कोहली और पंत ने धोनी और उनके परिवार के साथ किया डिनर
सूत्रों के मुताबिक बीते गुरुवार की रात को विराट कोहली और ऋषभ पंत, दलादली स्थित पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आवास पहुंचे। इस दौरान कोहली और पंत ने धोनी और उनके परिवार के साथ डिनर किया। बाद में धोनी खुद गाड़ी चलाकर विराट कोहली को बाहर छोड़ने आए। वहीं, इससे पहले धोनी के घर के बाहर जैसे ही कोहली और पंत की गाड़ियां पहुंचीं, वहां मौजूद फैंस उन्हें देखने उमड़ पड़े।
बता दें कि पहला मैच 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा। टीम के प्लेयर्स रांची पहुंचना शुरू हो गए हैं। दोपहर में डेढ़ बजे से मैच खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी ठीक एक बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे। मैच चूंकि 50 ओवर का होगा, इसलिए उम्मीद की जानी चाहिए कि रात करीब दस बजे तक मैच खत्म भी हो जाएगा।
#Kohli and Pant#Dhoni house for dinner
Source : Agency
