Toll Plaza में आज वाहन चालकों से नहीं वसूला जाएगा टोल

लुधियाना.

पंजाब में आज चार घंटे के लिए टोल प्लाजा फ्री किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से आज सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक प्रदेश के टोल प्लाजा पर टोल वसूली नहीं होने दी जाएगी। इसी कड़ी में लाडोवाल टोल प्लाजा पर भी धरना दिया जाएगा।

दरअसल, सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्यों द्वारा आज लाडोवाल टोल प्लाजा पर 11 बजे से 3 बजे तक धरना लगाया जा रहा है। मोर्चा नेताओं का कहना है कि धरने के दौरान किसी भी वाहन चालक से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्यों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पिछले कई वर्षों से सिख बंदियों की रिहाई को लेकर कोई ठोस फैसला नहीं ले रही है। इसी के विरोध में आज कौमी इंसाफ मोर्चा और उसके सहयोगी संगठनों द्वारा पंजाब के सभी टोल प्लाजा पर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। धरने के चलते कई स्थानों पर यातायात प्रभावित होने की संभावना है, वहीं प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

 

#Toll Free

Source : Agency

11 + 13 =