पंचकूला में हंगामा: BJP कार्यालय की ओर बढ़ते कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका, बढ़ा राजनीतिक तनाव

पंचकूला
हरियाणा के पंचकूला में कांग्रेस ने BJP प्रदेश मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने भाजपा दफ्तर के सामने लगाए गए बैरिकेड के बाहर ही कांग्रेसियों को रोक दिया। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा को निरस्त करने हेतु प्रस्तुत विधायक के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता  सड़कों पर उतरे और भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय़ का घेराव करने के लिए कूच लिया।

कांग्रेस के प्रदर्शन में करीब 300 वर्कर शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान करीब 10 MLA मौजूद रहे। जिनमें नूंह से मामन खान, नारनौंद से जस्सी पेटवाड़, महम से बलराम दांगी, बरौदा से इंदूराज नरवाल, करनाल से लोकसभा प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा, एनएसयूआई के सदस्य भी शामिल रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार गांधी परिवार को साजिशन बदनाम करने के लिए नेशनल हेराल्ड जैसे केस लगा रही है। ईडी जैसी संस्थाओं का दुरूपयोग BJP के द्वारा किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस विधायक के प्रस्तुत करने के विरोध में आज हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

 

#Political turmoil in Haryana

Source : Agency

2 + 13 =